Asian Wrestling Trials : 15 भार वर्गों में आठ हरियाणा के पहलवान चयनित, ट्रायल का आज अंतिम दिन

एशियाई अंडर-17 और अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आईओए तदर्थ समिति की ओर से एनआईएस पटियाला और साई सेंटर सोनीपत में कराए जा रहे ट्रायल के तीसरे दिन हरियाणा के पहलवानों ने दबदबा जारी रखा। 15 में से आठ भार वर्गों में हरियाणा के पहलवानों ने भारतीय टीम में जगह बनाई। शनिवार को ट्रायल का अंतिम दिन होगा।
तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंदर सिंह बाजवा और ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर की अगुवाई में कराए जा रहे ट्रायल के अंडर-17 फ्रीस्टाइल वर्ग में सौरभ (हरियाणा, 65), सौरभ यादव (यूपी, 80), ग्रीको रोमन में सचिन कुमार (हरियाणा, 65), अमन (हरियाणा, 80), लड़कियों में नेहा (हरियाणा, 57), शिक्षा (दिल्ली, 65) का चयन हुआ। अंडर-23 पुरुष फ्रीस्टाइल में अभिमन्यु (दिल्ली, 70), यश (दिल्ली, 74), सागर जगलान (हरियाणा, 79), ग्रीको रोमन में विनायक पाटिल (महाराष्ट्र, 67), अंकित गुलिया (हरियाणा, 72), विकास (हरियाणा, 77) और लड़कियों में रजनी (दिल्ली, 57), निकिता (दिल्ली, 62), भटेरी (हरियाणा, 65भार वर्ग) का चयन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *